वेलेंटाइन वीक में प्रेमी ने प्रेमिका को सुनसान जगह बुलाकर तीन दोस्तों संग मिलकर किया सामुहिक बलात्कार

गढ़वा। कहा जाता है कि प्‍यार अंधा होता है। प्‍यार हो जाने पर प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे की हर बात मानते हैं। उन्‍हें जमाने की परवाह नहीं होती है। हालांकि यहां प्रेमी पर विश्‍वास करना और उसकी बात मानना प्रेमिका को महंगा पड़ गया। यह घटना गढ़वा जिला के डंडई थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पीडि़ता का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया। घटना के संबंध में एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव निवासी विनोद पासवान व गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी शोएब अंसारी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि विनोद पासवान का डंडई थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार को विनोद पासवान ने उक्त महिला को किसी बहाने से अपने पास बुलाया और झाड़ी में लेकर जाकर अपने एक अन्य साथी शोएब अंसारी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

आरोपी ने स्वीकार किया प्रेम प्रसंग की बात

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने महिला के साथ-साथ विनोद तथा शोएब को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना के आलोक में तीनों को अपने साथ थाना ले आई। यहां पीडि़ता के बयान पर मामला दर्ज कर उक्त दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान विनोद ने महिला के साथ प्रेम-प्रसंग की बात को स्वीकार किया है।

जिससे किया प्यार उसी ने इज्जत को किया तार तार

सूत्रों के अनुसार प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार किया करते थे। घंटों भर फोन पर बातें किया करते थे। साथ जीने और मरने की कसमें खाया करते थे। जब परिवार वालों की नजर में मामला आया तब दोनों को रोका टोकी की जाने लगी, इसके बाद से दोनों छुप-छुपकर मिलना शुरू कर दिया। इसी क्रम में एक दिन प्रेमी ने प्रेमिका को जंगल में बुलाया। प्रेमिका अपने प्रेमी पर भरोसा करके जंगल में तो चल गई वहां प्रेमी के साथ मौजूद तीन युवकों ने युवती के साथ दरिंदगी की। युवती ने जिस पर सबसे अधिक भरोसा किया था उसने ही ऐसा कुकर्म किया।