17 वीं झारखण्ड राज्य पुलिस मीट का शुभारंभ जैप वन ग्राउंड में। महामहिम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन।

राँची। 17 वीं झारखण्ड राज्य पुलिस मीट 2019 का शुभारंभ आज जैप वन ग्राउंड डोरंडा में अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड राँची के तत्वावधान में मुख्यअतिथि महामहिम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू द्वारा परेड की सलामी लेने के साथ, शांति के प्रतीक कबूतर और बलून को उड़ा कार्यक्रम का उदघाटन किया गया । इस मौके पर पुलिस मुख्यालय के सभी वरीय पदाधिकारी डीजीपी कमल नयन चौबे, डीजी मुख्यालय पीआरके नायडू,एडीजी अपराध अनुसंधान अनुराग गुप्ता, एडीजी मुरारी लाल मीणा,एडीजीअजय कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत परेड की सलामी से हुई इसमें स्वान दस्ता सहित कई जिलों के पुलिस अधिकारी पुलिस ड्यूटी मीट में शामिल हुए। ड्यूटी मीट आज से 12 तारीख तक चलेगा। प्रत्येक वर्ष अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया जाता है। इसमे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 12 फरवरी को विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।