#BREAKING:राज्य के 4 आईपीएस अधिकारी का तबादला,सुरेंद्र कुमार झा बने राँची एसएसपी…

राज्य के 4 आईपीएस अधिकारी का तबादला, सुरेन्द्र झा बने राँची एसएसपी.

राँची।राज सरकार ने गुरुवार को राज्य के 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।गिरिडीह एसपी के पद पर पदस्थापित सुरेंद्र कुमार झा को राँची एसएसपी बनाया गया है।

जानिए कौन कहां गए:-

1 एडीजी अभियान के पद पर पदस्थापित मुरारी लाल मीणा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एडीजी स्पेशल ब्रांच के पद पर पदस्थापित किया गया।

2 गिरी रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा में डीआईजी के पद पर पदस्थापित राजकुमार लकड़ा को डीआईजी पलामू बनाया गया।

3 गिरिडीह एसपी के पद पर पदस्थापित सुरेंद्र कुमार झा को राँची एसएसपी बनाया गया।

4 धनबाद ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित अमित रेणु को गिरिडीह एसपी बनाया गया।

सुरेंद्र कुमार झा राँची के एसएसपी

भारतीय पुलिस सेवा 2010 बैच के अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा राँची के नये वरीय पुलिस अधीक्षक बनाए गये हैं श्री झा की प्रथम पदस्थापना स्थल अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक सह सहायक पुलिस अधीक्षक चक्रधरपुर रही है,इसके बाद वे ग्रामीण एसपी राँची, इसके बाद चतरा व धनबाद के भी पुलिस अधीक्षक रहे जब धनबाद मे एसएसपी के पद सृजित हुए तब ये धनबाद के पहले एस एस पी के पद पर 30.1.2016 को पदस्थापित हुए। इसके बाद कोडरमा के एस पी बने तथा 27.11.2017 को गिरीडीह के पुलिस अधीक्षक बने श्री झा भारतीय प्रशासनिक सेवा के तेजतर्रार व कर्तव्यनिष्ठ एवं लोकप्रिय अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं इस प्रकार से श्री झा की राँची वरीय पुलिस अधीक्षक के रुप में छठी पदस्थापना हैं इससे पूर्व वे पांच जिला के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।