अमीर बाप की बेटी से कर लिया प्रेम विवाह,प्रेमिका के परिजनों ने इस तरह दी प्रेमी को सजा….अस्पताल में चल रहा है इलाज,दो महिला गिरफ्तार,दो पुलिस वाले सस्पेंड

नई दिल्ली।प्रेम विवाह करने पर लड़की वालों ने दी युवक को ख़ौफ़नाक सजा।मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित रघुवीर नगर इलाके का निवासी एक युवक को कुछ लोगों द्वारा बूरी तरह पीटने और उसका प्राइवेट पार्ट काट देने की घटना सामने आई है।दरअसल यह युवक सागरपुर निवासी एक लड़की से प्यार करता था, जिसके चलते दोनों ने भाग कर शादी भी कर ली थी। इस बात से लड़की के परिजन बेहद नारज थे।पीड़ित युवक फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में भर्ती जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।पीड़ित युवक के परिजन पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।

इधर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दो महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।साथ ही मामले में पुलिस पर लग रहे लापरवाही के आरोपों के मद्देनजर दो पुलिसकर्मी को भी सस्पेंड किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार शादी से नाराज लड़की के परिजनों ने पीड़ित युवक का अपहरण कर पहले उसके साथ जमकर मारपीट की, इसके बाद उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना के बाद आरोपी परिजनों ने ही इसकी जानकारी पीड़ित के परिजनों को दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मामले के बाद लड़के के घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रहा है। साथ ही उनका आरोप है कि लड़का-लड़की बीते 22 दिसंबर रजौरी गार्डन थाने में पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाने गए थे, लेकिन पुलिस द्वारा दोनों की कोई मदद नहीं की गई. इसके बाद जब वह थाने से बाहर निकले, तो लड़की के परिजनों ने जबरन उसका अपहरण कर उसे सागरपुर इलाके में ले गए।

इधर वेस्ट जिला पुलिस अधिकारियों ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि लड़की के कुछ रिश्तेदार रघुबीर नगर इलाके में रहते हैं, जिन्होंने लड़की के परिजनों को लड़का-लड़की के आने की जानकारी दी थी। पुलिस के मुताबिक बीते 23 दिसंबर को सफदरजंग अस्पताल से उन्हें घटना की जानकारी मिली।बताया गया कि रघुवीर नगर इलाके का रहने वाले एक युवक ने सागरपुर इलाके में रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता था, यह बात लड़की के परिवार वालों को पसंद नहीं थी।इसके बाद 11 दिसंबर की तारीख को दोनों ने दिल्ली से बाहर भाग कर शादी कर ली, जिससे लड़की के घर वाले काफी नाराज थे।

वहीं लड़के के परिवार वालों का कहना है कि लड़का और लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई थी। इसके बाद दोनों में प्रेम हुआ, जिसके चलते दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली. उन्होंने बताया कि दोनों परिवार एक ही समाज से हैं, लेकिन लड़के के परिवार वाले गरीब है और लड़की वाले अमीर।इसी वजह से लड़की के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे।

फिलहाल वेस्ट जिला पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। वहीं लड़के के परिवार वालों का कहना है कि घटना के आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं।

साभार-.