Lockdown Breaking: राँची में गांजा पीने के विवाद में युवक को गोली मारकर अपराधी फरार, युवक रिम्स में भर्ती

राँची।लॉकडाउन 4 के पहले दिन अपराधियों ने किया गोलीबारी।लालपुर थाना क्षेत्र स्थित डंगरा टोली चौक के पास 25 वर्षीय युवक डब्लू को दो युवकों ने गोली मार दी। घटना सोमवार देर शाम की है।युवक के सिर में गोली लगी है। जो जानकारी मिल रही है, वह गुमला का रहने वाला है। वर्तमान में राँची में रमजान कॉलोनी में किराये पर रहता था।

पुलिस को सूचना मिलने पर आनन फानन में घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है।

लालपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि गांजा पीने के विवाद में युवक को गोली मारी गयी है। पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है। जल्द ही गोली मारने में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

गांजा पीने के चक्कर में मारा गया है गोली

लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि डब्लू कुछ लड़कों के साथ बैठ कर गांजा का सेवन कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर बकझक हुआ। जिसके बाद आरोपियों ने हथियार निकाला और सिर में गोली मारा है। हालांकि, युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रिम्स में युवक का इलाज चल रहा है।

गोली चलाने के बाद बाइक से दो युवक कांटाटोली की ओर भागा। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलने के बाद दो युवक बाइक से कांटाटोली की ओर भागते देखा गया।

जिस युवक को गोली लगा है आपराधिक इतिहास है-

जिस व्यक्ति को लालपुर में गोली लगी है वह पीएलएफआई का कुख्यात नक्सली डब्लू खान बताया जा रहा है।हत्या रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई मामले गुमला में दर्ज हैं। मिली जानकारी के अनुसार लॉक डाउन से पहले ही जेल से छूटा था और राँची में रह रहा था।पुलिस मामले की जांच कर रही है।