लातेहार:युवक का था भाभी से अवैध सम्बन्ध,पति-पत्नी में हुआ विवाद,पत्नी की पीट पीटकर हत्या

लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिले में महिला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना बालूमाथ थाना अंतर्गत बारियातू टीओपी क्षेत्र के शिबला पंचायत के झिरमतकोमा गांव की है।बताया जाता है कि गांव के रहने वाले विकास यादव ने अपनी पत्नी नेहा देवी की हत्या कर दी है।घटना को सोमवार को अंजाम दिया गया। महिला के मायके वालों का आरोप है कि दामाद का अपने बड़े भाई की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसका विरोध करने पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। विवाहिता की तीन माह की बेटी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसमें पति अपनी पत्नी को डंडे से मारने लगा। इसमें पत्नी को गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलने पर महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि मारपीट में नेहा के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। इसके बाद आरोपी पति उसे इलाज के लिए साथ लेकर इधर-उधर घूमता रहा। देर रात महिला की मौत हो गई। आरोपी पति


वहीं नेहा के फूफा केदार यादव ने बताया कि तीन दिन पूर्व भी आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के मायके वालों ने कई बार पति-पत्नी के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। इसका कोई लाभ नहीं हुआ।घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की तीन माह की बच्ची को बरामद किया गया है।

बारियातू टीओपी पुलिस ने घटना के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया।इधर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

वहीं आरोपी विकास सहित घर के सभी सदस्य फरार हो गए हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि नेहा का विवाह वर्ष 2021 में हुआ था। नेता चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत नवादा गांव की रहने वाली थी।