जमीन विवाद गोलीकांड:पुलिस ने दो शूटर सहित 12 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल,2 पिस्टल,6 गोली,13 मोबाइल बरामद..

राँची।राजधानी राँची के नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बगान में शुक्रवार को जमीन विवाद में हुई फायरिंग मामले में गिरफ्तार दो शूटर सहित 12 लोगों को शनिवार को जेल भेज दिया गया।इस सम्बंध में शनिवार को एएसपी मुख्यालय प्रथम मूमल राज पुरोहित ने प्रेस वार्ता कर बताया कि खाता नंबर 239,प्लॉट संख्या 1184 की 1.44 एकड़ भुईहरी पहनाई जमीन है जो खतियान में रंजीत पाहन के वंशज सोमरा पाहन के नाम दर्ज है एवं बकब्जे सूरज खलखो के नाम से दर्ज है।जमीन पर कई वर्षों से विवाद चल रहा है,जो न्यायालय में लंबित है।जमीन पर एक पक्ष रंजीत पाहन के लोगों द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था।जिसे दूसरे पक्ष ने अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा जारी स्टेटस को (यथास्थिति) लगने के बाद रुकवा दिया गया।बताया कि विवादित जमीन पर शुक्रवार को कार्य करने की सूचना पर ग्रेस खलखो अपने 50-60 समर्थकों के साथ उक्त जमीन पर पहुँचा और काम रोकने को लेकर रंजीत पक्ष के समर्थकों में झड़प हो गई।जिसमें रंजीत पाहन की तरफ से आए शूटर प्रवेश कुमार एवं सुरज साहू के द्वारा फायरिंग में राहुल नाग एवं अशीष सिंह नामक युवक के पैर में गोली लगी।जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है।इस घटना के बाद दोनों पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

एएसपी की प्रेसवार्ता

इधर अजय खलखो द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने दो शूटर सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार लोगों के पास से 9 एमएम का एक पिस्टल एवं चार गोली,7.65 एमएम का एक पिस्टल एवं दो गोली,दो बाइक एवं 13 मोबाइल जब्त किया है।

इनकी गिरफ्तारी हुई है

प्रवेश कुमार (पिता- स्व ओमप्रकाश राम),रवि सिन्हा उर्फ रौशन (स्व संजय सिन्हा,दोनों हरमू रोड निवासी), सूरज कुमार साहू उर्फ गोलू ( पिता-दीपक साहू ), सुनील मुंडा (पिता- राजकुमार मुंडा, पिस्का मोड़ निवासी ),विनोद कुमार राम उर्फ कारु ( गणेश राम),रोहन सिंह (अजित सिंह, दोनों देवी मंडप रोड हेसल), विजय टोप्पो( गोपाल उरांव),शुभम कुमार ( शंकर यादव, दोनों मधुकम ), मनीष उर्फ़ मोनू कुमार गिरी (उमेश गिरी गाड़ी खाना चौक),समीर बा (मोरेल बा,सिमडेगा, वर्तमान पता लालपुर), आलोक कुल्लू( मोहन कुल्लू, कोलेबिरा,वर्तमान पता लालपुर),प्रकाश कुमार (कालेश्वर कॉलेज, बीआईटी मेसरा) शामिल हैं।

छापामारी दल में एएसपी मूमल राज पुरोहित, थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी, पुअनि एसएन तिवारी,पुअनि रवि केशरी,पुअनि मनोज कुमार,सअनि चंद्रनाथ उरांव एवं पुलिस बल शामिल थे।

गिरफ्तार प्रवेश कुमार और सूरज साहू पर आरोप है कि इन्हीं दोनों ने कई राउंड फायरिंग की है।जिसमें दो युवक को गोली लगा है।दोनों पहले भी कई अपराधिक मामले में जेल जा चुका है।दोनों के ऊपर कई थाना में मामला दर्ज है।गिरफ्तार युवकों में कुछ ऐसे भी हैं जो एक या दो बार जेल जा चुका है।

इधर मामले में अजय खलखो ने कहा गया कि घटना के दिन स्टेटस को (यथास्थिति) लगा होने के बाद भी काम चल रहा था जिसे रोकने वे लोग गए थे।एक दिन पहले 16 मार्च को भी काम लगा था।वहीं उन्होंने कहा कि दोनों ओर से फायरिंग की बात पुलिस द्वारा कही जा रही हैं जो सरासर ग़लत है।गिरफ्तार शूटर एवं अन्य सभी रंजीत पाहन और अशोक पासवान के लोग हैं। उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।उन्होंने कहा कि नामकुम थाना पुलिस के हमेशा उनके परिवारों के द्वारा जानकारी दी जाती रही है।घटना स्थल से पहले भी अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार हो चुका है।पहले भी इस सम्बंध में पुलिस को बताया गया था कि उनके परिवार को जान का खतरा है।कहा कि जमीन किसकी है ये पुलिस कैसे तय कर देगी।जबकि खतियान उसके पूर्वज के नाम से दर्ज है।उनके पूर्वजो ने पाहन के पूर्वज से जमीन ली थी।जिसका जिक्र खतियान में भी है।वर्षो से जमीन उनके कब्जे में है।उन्होंने कहा कि उनकी जमीन को जमीन माफिया 13 से 15 लाख रुपया कट्ठा बेच रहा है।सबकी मिलीभगत से पैसों के बल पर और गुंडों के सहयोग से जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।