जेपीएससी: झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, मुख्य परीक्षा 25 जुलाई से संभावित

–प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल आंसर-की वेबसाइट पर उपलब्ध, 02 से 05 जून तक अभ्यर्थियों से मांगी गई थीं आपत्तियां, 25, 26 और 27 जुलाई 2026 को आयोजित हो सकती है मुख्य (लिखित) परीक्षा

राँची।झारखण्ड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (विज्ञापन संख्या-06/2026) को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है। आयोग के अनुसार, इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की (उत्तर कुंजी) आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, साथ ही मुख्य परीक्षा की संभावित तिथियों की भी घोषणा कर दी गई है। जेपीएससी के अनुसार झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन 25 जुलाई 2026, 26 जुलाई 2026 और 27 जुलाई 2026 को होना संभावित है।

विषय-विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी

आयोग द्वारा यह परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र) और सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र) की ‘प्रारंभिक उत्तर कुंजी’ जारी कर अभ्यर्थियों से दिनांक 02 जून 2026 से 05 जून 2026 तक आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे। निर्धारित तिथि तक प्राप्त आपत्तियों पर विषय-विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा किए जाने के बाद अब दोनों पत्रों की संशोधित व अंतिम उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

error: Content is protected !!