झाऱखण्ड और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,18 लाख इनामी नक्सली मुराद उर्फ विनय यादव समेत तीन गिरफ्तार,20 लाख रुपये बरामद..

राँची।बिहार और झारखण्ड पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 18 लाख इनामी नक्सली मुराद उर्फ विनय यादव सहित दो को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार हुए एक अन्य नक्सलियों में अमरेंद्र पासवान शामिल है दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के मायापुर से हुआ है। मुराद उर्फ विनय यादव ने पुलिस को बताया कि वह साल 2003 से भाकपा माओवादी संगठन में सक्रिय है। बिहार के औरंगाबाद गया और झारखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार अपने संगठन को मजबूत करने और साल 2014 से नक्सली संगठन का जोनल कमांडर और रीजनल कमांडर के रूप में नेतृत्व करता रहा है।

विनय यादव की निशानदेही पर जंगल से बरामद हुए 20 लाख रूपया

विनय यादव से पूछताछ के क्रम में पता चला कि नक्सली संगठन के द्वारा लेवी वसूले गए रूपया को चकरबंधा के जंगल में शिकारी कुआं के आसपास छिपाकर रखा गया है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने जमीन के नीचे हुए गड़ा हुआ एक लॉकर को खोदकर निकाला और जिसमें 20 लाख रूपया बरामद किया गया।विनय कुमार के कहने पर उसे आश्रय देने वाला इदरीस अंसारी को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया। विनय यादव के ऊपर कुल 54 मामले दर्ज हैं।