झारखण्ड के भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान खास गुर्गा सैफी उर्फ मेजर दुबई से गिरफ्तार,लाया गया भारत,कोलकाता एयरपोर्ट से धनबाद पुलिस ने हिरासत में लिया..
धनबाद।झारखण्ड के भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान का करीबी गुर्गा सैफी उर्फ मेजर को धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।शैफी उर्फ मेजर को दुबई के अजमान से गिरफ्तार कर लिया गया है।शनिवार को उसे प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया, जहां कोलकाता एयरपोर्ट पर जांच एजेंसियों और धनबाद पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया।गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सैफी से पूछताछ की जा रही है और उसे जल्द ही धनबाद लाने की प्रक्रिया जारी है। वहीं सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम और विधि-व्यवस्था डीएसपी नौशाद आलम खुद कोलकाता में मौजूद हैं और पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।
सैफी उर्फ मेजर, प्रिंस खान का बेहद करीबी और उसका ‘राइट हैंड’ माना जाता है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह कारोबारियों, ठेकेदारों और प्रभावशाली लोगों से रंगदारी वसूलने का काम करता था। रकम नहीं देने पर गोलीबारी और बमबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम दिलवाता था।रंगदारी वसूली के बाद सैफी सोशल मीडिया पर धमकी भरे मैसेज भी वायरल करता था।जिसमें वह खुद को ‘मेजर’ बताते हुए खुलेआम प्रिंस खान के लिए पैसे की मांग करता था।उसके खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सैफी की गिरफ्तारी से प्रिंस खान गिरोह की कमर टूट सकती है और रंगदारी नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ेगा।

