जमशेदपुर:दो दुकानदारों में आपसी विवाद,एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार का गला रेत दिया,छानबीन में जुटी है पुलिस

जमशेदपुर।शहर के गोलमुरी बाजार के दुकानदार सैयद फारुख और पड़ोसी दुकानदार फिराेज के बीच रविवार को विवाद हो गया।विवाद बढ़ने के बाद दोनों के बीच मारपीट हुई इस बीच फिरोज ने धारदार हथियार से फारुख का गला रेत दिया। इसके बाद भाग निकला।जख्मी को टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वह मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड का निवासी है। उसकी गोलमुरी बाजार में दुकान है। उसके साथी मो. शकील ने बताया फिरोज और फारुख की दुकान अगल-बगल ही है। दोनों के बीच विवाद चल रहे है। फारुख जब दुकान खोल रहा था तो फिरोज ने पीछे से आकर उसका गला रेत दिया। सूचना पर गोलमुरी थाना की पुलिस पहुंची। फारुख अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। उसके ठीक होने के बाद पुलिस उसका बयान लेगी।