Ranchi:रथ मेले में बिखरेगी झारखण्डी संस्कृति की छटा,ऐतिहासिक रथ मेले में अपनी कला का जादू बिखेरेंगे राज्य के कलादल

— झारखण्ड सरकार के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय ने जारी की अधिसूचना, 3 जुलाई तक आवेदन करने की अंतिम तिथि

राँची।राजधानी राँची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में हर साल की तरह इस वर्ष भी रथ मेला का भव्य आयोजन होने जा रहा है।इस ऐतिहासिक रथ मेले के दौरान आयोजित होने वाले ‘जगन्नाथ महोत्सव 2026’ में झारखण्ड की लोक संस्कृति के रंग बिखरेंगे।झारखण्ड सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्य निदेशालय ने इस महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने के लिए राज्य के कलादलों से आवेदन आमंत्रित किए हैंम

16 से 25 जुलाई तक सजेगी महोत्सव की महफिल

सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, वर्तमान वर्ष में जगन्नाथपुर रथ मेला 16 जुलाई से 25 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।इसी दौरान निदेशालय द्वारा प्रस्तावित ‘जगन्नाथ महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य भर के चुनिंदा कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मंच मिलेगा।

3 जुलाई तक जमा कर सकते हैं आवेदन

महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक कलादल निम्नलिखित प्रक्रिया के तहत अपना आवेदन जमा कर सकते हैंइच्छुक कलाकार/कलादल निदेशालय के सूचना पट्ट या आधिकारिक वेबसाइट www.jharkhandculture.com से निर्धारित आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।भरा हुआ आवेदन फॉर्म आवश्यक स्व-अभिप्रमाणित दस्तावेजों के साथ निदेशालय कार्यालय (आगत निर्गत शाखा, कमरा संख्या- 309, तृतीय तल, एम.डी.आई. भवन, धुर्वा, राँची- 834004) में जमा करना होगा। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 03 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक) निर्धारित की गई है। प्राप्त आवेदनों में से किन कलादलों को मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा, इसका फैसला ‘सांस्कृतिक आयोजन निर्धारण समिति’ के द्वारा पूरी समीक्षा के बाद लिया जाएगा।

error: Content is protected !!