Corona Breaking:झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 1711,रात 9 बजे तक 54 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।

राँची।झारखण्ड में कोरोना का कहर जारी है शनिवार 13 जून को 54 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई।जिसमें चतरा से 3, चाईबासा से 1, रामगढ़ से 6, सराईकेला से 3, जमशेदपुर से 3, गढ़वा से 2, राँची रिम्स से 1, कोडरमा से 35, राज्य में कुल आंकड़े 1711 हुआ है।

वहीं इससे पहले शुक्रवार 12 जून को झारखंड में कुल 50 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी। इन मरीजों में गुमला से 19, पलामू से 07, रामगढ़ से 04, जमशेदपुर से 04, चाईबासा से 04, राँची (रिम्स) से 03, चतरा से 03, सिमडेगा से 03 और लातेहार से 02 बोकारो 1कोरोना मरीज शामिल है।

वहीं 11 जून को झारखण्ड में कुल 56 मामले सामने आये थे. जिसमें सिमडेगा से 20, जमशेदपुर से 11, रांची से 09, लातेहार से 05, कोडरमा से 03, हजारीबाग से 02, चाईबासा से 02, रामगढ़ से 01, बोकारो से 01, सरायकेला से 01 और लोहरदगा से 01 कोरोना पॉजिटिव मरीज शामिल थे।