GIRIDIH UPDATE:गिरिडीह पुलिस की तत्परता से आठ लोगों की जान बच गई।समय रहते पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो ग्रामीणों के हाथों आठ लोग मारे जाते,सुबह ग्रामीणों ने जिसकी सेंदरा की सुरेश मरांडी नामक नक्सली था..

गिरिडीह।गिरिडीह पुलिस की तत्परता से आठ लोगों जान बच गई।समय रहते रहते पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो ग्रामीणों के हाथों से आठ लोग मारे जाते।बता दे पीरटांड़ थाना अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित पिपरा टांड़ गांव में शनिवार की सुबह करीब छह बजे पांच सौ से अधिक तीर-धनुष एवं पारंपरिक धारदार हथियारों से लैस आदिवासियों ने सुरेश मरांडी नामक नक्सली का सेंदरा कर दिया।साथ ही उसके आठ लोगों घर में बंद कर आग लगा दी थी।मामले की सूचना मिलते गिरिडीह एसपी सुरेन्द्र कुमार झा मौके पर पुलिस को भेजा.पुलिस ने उग्र लोगों को खदेड़ा।इसके बाद आठ लोगों को जिंदा जलाने से बचाया जा सका।

ग्रामीणों को देख कर भागने लगा था नक्सली सुरेश मरांडी:-

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने हत्या का बदला लेने के लिए आरोपियों के घर को घेर लिया।इसी दौरान ग्रामीणों को देखकर नक्सली सुरेश मरांडी घर से निकल कर भागने लगे.इसी दौरान ग्रामीणों ने नक्सली सुरेश मरांडी की तीर से मारकर हत्या कर दी।

सभी लोगो को मारने के लिए उग्र थी भीड़:-

पिपरा टांड में बीते 4 जून को एक आदिवासी युवक की हत्या कर दी गई थी.इसी का बदला लेने के लिए शनिवार की सुबह नक्सली सुरेश मरांडी और उसके परिवार के लोगों को आदिवासियों ने घेर लिया।भीड़ इतनी उग्र थी कि पुलिस जब आठ लोगों को बचाकर वज्रवाहन में बिठाने की कोशिश की तो विरोध का सामना करना पड़ा.भीड़ ने पुलिस से सभी को छुड़ाने की कोशिश की. पुलिस ने काफी संयम से काम लिया।इस दौरान बारिश के एसपी सुरेंद्र कुमार झा बाइक से घटनास्थल पहुंच गए.जिला मुख्यालय से बड़ी संख्या में पुलिस बल को घटनास्थल पर बुला लिया गया। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.इसी गांव के एक आदिवासी युवक की हत्या हुई थी।जिसमें सुरेश मरांडी को आरोपित किया गया था।

पुलिस की तत्परता से बची सभी लोगों की जान:-एसपी

एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि पुलिस की तत्परता से 8 लोगों की जान बच गई.समय रहते पुलिस अगर मौके पर नहीं पहुंचती तो ग्रामीणों के हाथों सभी आठ लोग मारे जाते.स्थिति नियंत्रण में है मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।उपायुक्त, एसपी,समेत कई अधिकारी गांव में पहुंचे हैं।

वहीं मृतक सुरेश मरांडी के परिजन और अन्य आरोपी के पिरजन को को पुलिस सुरक्षित जगह ले जाकर रखा है वहां पुलिस केम्प किये हुए हैं।