Jharkhand:दो नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म,16 दिन बाद मामला सामने आया,गिरफ्तारी करने पहुँचीं पुलिस पर हमला,दो आरोपी और तीन हमलावर को हिरासत में ……

गुमला।झारखण्ड के गुमला शहर से सटे एक गांव में शादी समारोह से अगवा कर पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो बच्चियों से सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।बताया जाता है कि 12 साल की बच्ची से दो व 15 साल की बच्ची से पांच युवकों ने दुष्कर्म किया है। इसके बाद मामला को दबाने के लिए गांव में बैठक कर दुष्कर्म की एक पीड़िता को पीटा गया।जिससे पीड़िता,उसकी माँ व दो बहनें डर से गांव छोड़कर सुरक्षित स्थान पर छिपकर रह रही हैं।इधर घटना की सूचना पर गुरुवार की सुबह जब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने गांव गयी, तो एक आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया। टांगी (कुल्हाड़ी) के बेंत से गुमला थाना के एसआई विवेक चौधरी के सिर में चोट लगी है। पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपी व दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।दुष्कर्म के पांच आरोपी गांव से फरार हैं।जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।वहीं,गांव में बैठक कर पीड़िता से मारपीट करने वाले लोग भी फरार हैं।

बताया जाता है कि दोनों पीड़िता में एक अनाथ है जबकि दूसरी पीड़िता के माता-पिता मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते हैं एक पीड़िता ने दूसरे दिन ही अपने माता-पिता को जानकारी दी लेकिन लोक लज्जा के कारण वह चुप रहे 17 मई को पीड़िता के परिजनों ने कुछ ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी इस पर उल्टे ग्रामीणों द्वारा परिजनों को ही खरी-खोटी सुनाई गई इसके बाद आज परिजनों ने घटना की जानकारी गुमला पुलिस को दी इस पर थाना के एसआई मामले की जांच हेतु गांव पहुंचे इस पर एक आरोपी के पिता ने टांगी से एसआई पर हमला कर दिया लेकिन वह बाल-बाल बच गए हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों सहित पांच को हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार,घटना एक मई 2023 की है।गांव में शादी समारोह था।जहां दोनों लड़कियां गयी हुई थीं।उसी शादी समारोह में सभी सातों आरोपी भी थे।रात 12 बजे तक शादी समारोह में नाचगान हुआ। इसके बाद दोनों लड़कियों को सातों युवक अपने साथ गांव में ही एक अर्द्धनिर्मित घर में ले गये।जहां दोनों लड़कियों के साथ युवकों ने दुष्कर्म किया।

गांव में पंचायत बैठी,16 दिन बाद पुलिस को बताया

दुष्कर्म की एक पीड़िता ने 16 दिन बाद बुधवार को घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी की नानी को घटना के बारे में बताया।मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को गांव में बैठक बुलायी गयी।जिसमें गांव के 20 से 25 लोग थे।बैठक में पीड़िता को भी बुलाया गया। पीड़िता घटना की जानकारी ग्रामीणों को दे रही थी।इसी दौरान अमृत नामक व्यक्ति ने एक पीड़िता को भरी बैठक में पीट दिया।जिससे पीड़िता डर गयी। वह घर गयी और अपनी माँ व बहनों के साथ गांव छोड़कर कहीं चली गयी।इधर, गुरुवार की सुबह पीड़िता के पिता अपनी पत्नी व बेटियों को खोजने की गुहार लगाने मुखिया सत्यावती देवी के घर गया।जहां पहले से महिला समूह की महिलाएं बैठक कर रही थीं।इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया और पुलिस को जानकारी दी गई।

गुमला थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विवेक चौधरी ने बताया कि दो लड़कियों से गैंगरेप व गांव में बैठक की।सूचना पर मैं पुलिस फोर्स लेकर गांव गया।जब एक आरोपी को पकड़ने उसके घर गया तो उसके परिजनों ने हमला कर दिया।जिससे मेरे सिर पर चोट लगी है।वही महिला थानेदार सुमन कुमारी ने कहा कि एक पीड़िता गांव से गायब है।दूसरी पीड़िता को थाना लाकर बयान लिया गया है।पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर अनुसंधान कर रही है।

वहीं वृंदा पंचायत की मुखिया सत्यवती देवी ने कहा कि गुरुवार की सुबह एक पीड़िता के पिता मेरे घर आए और घटना की जानकारी दी।इसके बाद दो लड़कियों से रेप व मारपीट का मामला सामने आया है।