Jharkhand:गुमला शहर में विधवा से तो जारी में छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किया,छात्रा दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार…

गुमला।झारखण्ड के गुमला शहर से सटे एक गांव की 60 वर्षीय वृद्ध विधवा महिला के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।बताया जाता है कि दुष्कर्म के बाद पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देने से पीड़िता काफी डरी व सहमी थी। लेकिन, हिम्मत कर पीड़िता ने गुमला थाना पहुंचकर दो युवक उमेश गोप व कुडू बड़ाइक पर दुष्कर्म का आरोप लगायी। जानकारी मिलते ही पुलिस जांच-पड़ताल शुरू करते हुए दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी है।

वही दूसरा मामला जिले के जारी प्रखंड का है।एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुनीत एक्का को गिरफ्तार कर लिया।दोनों मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।