Jharkhand:भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के बड़े नेता का खास बताकर ठग ने ईस्टर्न मॉल के संचालक के बेटे से 11 लाख रुपए की ठगी..

बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के बड़े नेता का खास बताकर ईस्टर्न मॉल के संचालक के बेटे से 11 लाख रुपए की ठगी

लालपुर थाना में दर्ज हुई है गौरव त्रिपाठी उर्फ गौरव शर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन

राँची।भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बड़े नेता का खुद को खास बताकर राँची के ईस्टर्न मॉल के संचालक सूर्यभान सिंह के बेटे सुमेश कुमार सिंह (23) से 11 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में सुमेश कुमार सिंह ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सुमेश कुमार सिंह का ईस्टर्न मॉल डंगराटोली में ऑफिस है। गौरव त्रिपाठी उर्फ गौरव शर्मा से उनका परिचय व्हाट्सएप्प के जरिए हुआ था। गौरव ने खुद को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बड़े नेता का खास बताया। फिर इसी का फायदा उठाकर सुमेश सिंह से 11 लाख रुपए ले लिए। गौरव त्रिपाठी ने सुमेश सिंह से पार्टी फंड के नाम पर झांसे में लेकर पैसे लिए, उसने पैसे किसी शीतल नाम अकांउट में जमा कराए। लेकिन बाद में पता चला कि वह बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के बड़े नेता का कोई करीबी नहीं है। जब सुमेश सिंह, उससे अपने पैसे वापस मांगने लगे तो वह आना कानी करने लगा। इसके बाद सुमेश सिंह ने लालपुर थाना में उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।