Jharkhand:जमशेदपुर में लाल जोड़े में मिला महिला का शव, हाथ में टैटू से लिखा मिला राजा-रानी,हत्या या आत्महत्या;पुलिस जांच में जुटी है।

जमशेदपुर।सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो पुल के पास रविवार को नदी से एक 20 वर्षीय युवती की लाश बरामद की गई। युवती नव विवाहिता है और उसकी अब तक पहचान नहीं की जा सकी है। युवती के हाथों में मेंहदी भी लगी हुई थी। वहीं, एक हाथ पर टैटू से राजा-रानी लिखा मिला।

मिली जानकारी अनुसार सुबह लोगों ने नदी के नीचे महिला का शव देखा फिर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, शव की पहचान में जुट गई है। ये हत्या है या आत्महत्या, पुलिस इस बिंदू पर भी जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया

रविवार सुबह सुबह स्थानीय लोगों ने जैसे ही महिला का शव नदी में देखा तो इसकी सूचना सीतारामडेरा पुलिस को दी, महिला के हाथों में लगी मेहंदी, हाथों में लिखा राजा- रानी और चूड़ियां यही दर्शा रहा था कि महिला की नई- नई शादी हुई है और उसने लाल जोड़ा भी पहन रखा है।पर महिला कौन है, क्या नाम है, और घटना के पीछे क्या कारण हैं. इसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है।पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।वहीं पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने शव को पानी से निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि युवती की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है।