Jharkhand:राज्य सरकार ने सात डीएसपी का किया तबादला, हटाए गए टंडवा डीएसपी विकास पांडेय,अमित सिंह बड़कागांव के डीएसपी बने

राँची।झारखण्ड सरकार ने सात डीएसपी रैंक के अधिकारियों का शुक्रवार को तबादला कर दिया।टंडवा डीएसपी के पद पर पदस्थापित विकास पांडेय को हटाकर उनके जगह शंभू कुमार सिंह को टंडवा का नया डीएसपी बनाया गया. इससे संबंधित अधिसूचना सरकार के द्वारा जारी कर दी गई है।

जानिए कौन कहां गए:

●डीएसपी झारखण्ड जगुआर राँची के पद पर पदस्थापित प्रदीप उरांव को डीएसपी बरहरवा बनाया गया।

●डीएसपी स्पेशल ब्रांच के पद पर पदस्थापित शंभू कुमार सिंह को टंडवा डीएसपी बनाया गया।

●डीएसपी झारखण्ड जगुआर राँची के पद पर पदस्थापित अमित कुमार सिंह को बड़कागांव डीएसपी बनाया गया।

●डीएसपी एसीबी राँची के पद पर पदस्थापित धीरेंद्र नारायण बंका को सारठ डीएसपी बनाया गया।

●डीएसपी टंडवा चतरा के पद पर पदस्थापित विकास पांडे को जैप 1 राँची का डीएसपी बनाया गया।

●डीएसपी सारठ के पद पर पदस्थापित आमोद नारायण सिंह को एसीबी राँची के पद पर पदस्थापित किया गया।

●डीएसपी बड़कागांव हजारीबाग के पद पर पदस्थापित मोहम्मद निहालउद्दीन को डीएसपी स्पेशल ब्रांच राँची के पद पर पदस्थापित किया गया।