झारखण्ड पुलिस मुख्यालय ने 77 में से सिर्फ 10 इंस्पेक्टर का तबादला के लिए आवेदन किया स्वीकृत

राँची।पुलिस मुख्यालय ने 77 में से सिर्फ दस इंस्पेक्टर का दूसरे जगह तबादला के लिए आवेदन स्वीकृत को किया है।गौरतलब है कि विभिन्न जिला, इकाई में पदस्थापित इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारी द्वारा स्थानांतरण के लिए उपलब्ध कराए गए अभ्यावेदन के आलोक में सोमवार को झारखण्ड पुलिस मुख्यालय में आयोजित पुलिस स्थापना परिषद 70 इंस्पेक्टर में से सिर्फ आठ इंस्पेक्टर का आवेदन को स्वीकृत किया गया, और उनका दूसरे जगह तबादला किया गया।

जाने किन इंस्पेक्टर का हुआ तबादला

विशेष शाखा में पदस्थापित मनोज कुमार तिवारी का जमशेदपुर जिला, सिमडेगा जिला में पदस्थापित सुरेश लिंडा का रामगढ़ जिला, एसीबी में पदस्थापित रविंद्र नाथ सिंह का रांची जिला, विशेष शाखा में पदस्थापित महेश कुमार सिंह का बोकारो जिला, झारखण्ड जगुआर में पदस्थापित शंकर कामती का बोकारो जिला, विशेष शाखा में पदस्थापित योगेंद्र सिंह का रामगढ़ जिला,सीआईडी में पदस्थापित राजेश कुमार का विशेष शाखा,गढ़वा जिला में पदस्थापित राजेश कुमार का एटीएस, देवघर जिला में पदस्थापित मनोज कुमार मलिक का जमशेदपुर और जमशेदपुर जिला में पदस्थापित राजेश कुमार सिंह का सरायकेला जिला में तबादला किया गया है।

error: Content is protected !!