हजारीबाग:स्वाधार गृह से 7 नाबालिग लड़कियां फरार,पुलिस तलाश में जुटी है

राँची।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के स्वाधार गृह से सात नाबालिग लड़कियां फरार हो गयी हैं।शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी है।बताया जा रहा है कि 21 नवंबर की रात नाबालिग लड़कियां फरार हुई हैं।सूचना मिलने के बाद स्वाधार गृह की अधीक्षक पूनम साहू ने थाने में आवेदन दिया है।इसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है।बता दें कि समर्पण संस्था द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है। स्वाधार गृह में पीड़ित, प्रताड़ित, निराश्रित महिलाएं व नाबालिगों को रखा जाता है

मिली जानकारी के अनुसार,हजारीबाग के कल्लू चौक के कोलघाटी मार्ग स्थित स्वाधार गृह से सात नाबालिग लड़कियां फरार हो गयी हैं।इस संबंध में स्वाधार गृह की अधीक्षक पूनम साहू ने थाने में आवेदन दिया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस फरार नाबालिग लड़कियों की तलाश कर रही है।हालांकि अब तक फरार नाबालिग लड़कियां नहीं मिली हैं।

बताया जाता है कि रात करीब 12 बजे दरवाजा तोड़ कर महिलाएं फरार हो गईं। पूरी घटना स्वाधारगृह में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस बाबत स्वाधारगृह की संचालिका पूनम साहू ने थाने में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। परिवार समाज कल्याण द्वारा स्वाधार गृह का संचालन एनजीओ के माध्यम से किया जाता है।जानकारी के अनुसार, एक महिला गार्ड स्वाधारगृह के लिए रखी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संचालिका ने बताया कि फरार चार युवतियां व तीन महिलाएं हैं। ये सभी विभिन्न थानों द्वारा प्रेम प्रसंग के मामले में लाई गई थीं। स्वाधार गृह में रखकर इनका काउंसिलिंग किया जा रहा था। एक सप्ताह के अंदर चार महिलाओं व युवतियों को छोड़ा जाना था। इस बीच अन्य के साथ फरार हो गयी है।

इधर सूचना है कि सात में से चार अपने घर सकुशल पहुंच गए है। वहीं तीन का कहीं अता पता नहीं चल रहा है। स्वाधार गृह से फरार हो जाने की घटना को बेहद गोपनीय रखा गया। दोपहर जब पुलिस का सर्च अभियान तेज हुई तो इसकी भनक लगी। जानकारी के अनुसार चार युवतियो में दो की उम्र 20 तथा दो 18 व 16 की है।

इधर लोहसिघना थाना के प्रभारी अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि स्वाधारगृह से दरवाजा तोड़ कर भाग जाने की बात संचालिका ने दी है। दरवाजा तोड़ कर भाग जाने का मामला संदेह के घेरे में है। स्वाधारगृह में सुरक्षा की यह बड़ी चूक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।