Jharkhand:शादी का झांसा देकर दरोगा ने महिला के साथ दुष्कर्म किया,फिर मंदिर में डाला सिंदूर,अब दूसरी शादी की

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर में बिरसानगर थाना के एसआई रवि रंजन कुमार पर बहरागोड़ा की महिला (23) के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है।इस सम्बंध में साकची महिला थाना में पीड़िता की शिकायत पर केस किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एसआई ने बिरसानगर थाना के पास स्टाफ क्वार्टर के कमरे में शारीरिक संबंध बनाया और 6-7 दिन अपने साथ रखा। इसकी जानकारी थाना के कुछ पुलिस कर्मियों को भी थी। केस करने के बाद गुरुवार की शाम पुलिस उक्त कमरे में भी जांच करने गई। महिला का आरोप है कि आरोपी ने समस्तीपुर में दूसरी शादी की है।

बताया गया कि एसआई रवि पूर्व में बहरागोड़ा थाना में था। वहीं, सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। महिला शादीशुदा है व उसका बच्चा भी है। महिला पति से अलग मायके में रहती है। पति से तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन भी दिया है। पीड़िता ने कहा- सितंबर 2020 में सोशल मीडिया पर मेरी दोस्ती एसआई से हुई थी। बाद में नंबर दिया व बातचीत करने लगे। पति से अलग मैं मायके में रह रही थी। सितंबर में एसआई देर रात मिलने घर आया।जहां उसने शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर शादी का आश्वासन दिया। उसने कहा वो मेरा खर्च वहन करेगा व बीएड में एडमिशन कराएगा। अक्टूबर 2020 में एसआई का बिरसानगर थाना में तबादला हो गया। बावजूद इसके वो बात करते रहा व बहरागोड़ा में मुझसे मिलने आता रहा। पति से तलाक के लिए बाध्य करता रहा। उसके बहकावे में आकर कोर्ट में मैंने तलाक की अर्जी दी। एसआई अपने साथ गोलपहाड़ी मंदिर घुमाने ले गया। वहां जबरन मेरी मांग में सिंदूर भरा। होली बाद रीति रिवाज के साथ शादी करने की बात कही। बिरसानगर में मधुबन फ्लैट के कमरा 301 में डेढ़ माह तक रखा।

दवा देकर गर्भपात करा दिया, अस्पताल से भेज दिया मायके

पीड़िता ने कहा- मैं गर्भवती हो गई। एसआई ने दवा खिलाकर गर्भपात कराया। अस्पताल से बस पर बैठाकर मायके भेज दिया। काफी दिन तक वह मिलने नहीं आया तो मैं उससे मिलने थाना गई। उसने आश्वाशन दिया कि बीएड कराने के बाद शादी करेगा।

–बहरागोड़ा की महिला ने बिरसानगर थाना के एसआई पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला थाना में मामले को लेकर केस दर्ज कर किया है। आरोप सही पाने पर एसआई को गिरफ्तार करेंगे। -अनिमेष गुप्ता, डीएसपी सीसीआर

साभार:-