Jharkhand:महिला की गर्दन काटकर हत्या करने वाला 5 आरोपी गिरफ्तार,एक महिला समेत तीन आरोपी फरार

पलामू।जिले के रेहला थाना क्षेत्र के बरवाडीह गोदरमाखुर्द में हुई महिला की हत्या मामले में पुलिस ने पाँच आरोपी को दबोचा है।बता दें बुधवार की अहले सुबह 40 साल की महिला सूरजमनी देवी गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक महिला समेत तीन आरोपी फरार हैं।इस सम्बंध में गुरुवार को एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि हत्या पारिवारिक विवाद का नतीजा है।

बताया कि मृतका के देवर ड्रेसी उर्फ अमरेश रजवार (30) ने पड़ोसियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से महिला की गर्दन काट दी थी। मृतका के देवर अमरेश के अलावे पुलिस ने बबवा उर्फ सुशील रजवार (30), सुनील रजवार (25), संजय रजवार (35) और शर्मा रजवार (19) को गिरफ्तार कर लिया।

बबवा, सुनील और संजय तीनो भाई हैं। घटना के बाद ही पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया था। महिला की हत्या में आठ लोग आरोपी हैं। मुख्य आरोपी अनिल रजवार व दो अन्य पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।एसडीपीओ सुरजीत ने बताया कि मृतका का पति सुरेश रजवार बाहर काम करता था। आरोपियों और महिला में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था।