JHARKHAND@294:सरायकेला से 2 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि,आज अभी तक@4..

जमशेदपुर।झारखण्ड में कोरोना बढ़त बनाया हुआ है।सरायकेला – खरसावां जिले में भी दो कोरोना पोजिटिव केस पाया गया है। राज्य मे आंकड़ा 294 हुआ।इसके तहत सरायकेला -खरसावां जिले में जो पोजिटिव केस पाया गया है।उसमें से एक कोरोना पोजिटिव मरीज पंजाब के कपूरथला से आया है , जो प्रवासी मजदूर है,जो ट्रेन से यहां आया था।जिसको क्वरांटाइन में रखा गया था जबकि दूसरा कोरोना पोजिटिव मरीज पश्चिम बंगाल के संतरागाछी से आया था। ये दोनों पोजिटिव मरीज पहले से चांडिल के रुचाप क्वारंटाइन सेंटर में भरती थे।जिसको पोजिटिव पाया गया है।उन दोनों को टीएमएच ले जाया जा रहा है , जहां उनका इलाज किया जायेगा।कोरोना वायरस को लेकर लगातार संख्या मे हो रही बढ़ोत्तरी जिले के भी चिंता बढ़ा दी है।इस तरह सरायकेला – खरसावां जिले में कुल पोजिटिव मरीजों की संख्या चार हो चुकी है।इस तरह सरायकेला-खरसावां जिले में भी कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वैसे यह अच्छी बात है कि सारे लोग कोरोना पोजिटिव तो निकले है , लेकिन सारे लोग क्वारंटाइन सेंटर में ही थे और कई लोग वहां से बाहर नहीं निकल पाये है।ऐसे में संक्रमण किसी गांव तक नहीं फैला है। बताया जाता है कि सारे मजदूर वर्ग के लोग है , जिनका इलाज चल रहा है।कोल्हान में कुल संख्या 21 हो गयी।राज्य में आंकड़ा 294 हो गई।

बुधवार को रिकार्ड 42 पॉजिटिव केस मिला है।