JHARKHAND@292:जमशेदपुर से एक और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि,आज अभी तक@2..

जमशेदपुर।जमशेदपुर में कोरोना वायरस का खतरे की घंटी बजती ही जा रही है।साथ ही झारखण्ड में भी कोरोना ने रफ्तार बढ़ा दी है।इसको लेकर लगातार नये मरीज सामने आ रहे है।बुधवार को जहां जमशेदपुर में 9 मरीज पोजिटिव आये थे।वही आज एक और मरीज को पोजिटिव पाया गया है।इसके तहत जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम जिला ) के डुमरिया प्रखंड का रहने वाला युवक कोरोना वायरस का पोजिटिव मरीज पाया गया है।इसकी रिपोर्ट दोपहर में आई है।रिपोर्ट आने के बाद जमशेदपुर में कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16 आ गयी है।डुमरिया प्रखंड का यह युवक चेन्नई से आया था।वह स्पेशल श्रमिक ट्रेन से जसीडीह रेलवे स्टेशन पर आया था , जिसको स्पेशल बस से जमशेदपुर के कदमा स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भरती कराया गया था , जहां सभी का टेस्ट लिया गया था।टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद वह पोजिटिव पा लिया गया , जिसके बाद उसको फिर से टीएमएच में भरती करा दिया गया है , जहां उसका इलाज चल रहा है . वह जसीडीह से एक बस से जमशेदपुर आया था।

चेन्नई से जसीडीह स्टेशन पर उतरने के बाद बस से लोयोला स्कूल लाया गया था।युवक मजदूरी का काम चेन्नई में करता था।जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शुक्ला ने कहा है कि अभी जांच चल रही है।कई और रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है।डुमरिया के युवक को टीएमएच में इलाज के लिए भरती करा दिया गया है और सारे 16 मरीजों की स्थिति स्थिर बतायी जा रही है। इस तरह कोल्हान में कुल केस अब 19 हो चुका है , जिसमें जमशेदपुर में 16 के अलावा पश्चिम सिंहभूम जिले में 1 और सरायकेला खरसावां जिले में दो केस पोजिटिव पाये गये है।

जमशेदपुर में अब तक 16 पोजिटिव मरीज

जमशेदपुर में अब तक 16 पोजिटिव मरीज आ चुके है . पहला दो मरीज एक साथ चाकुलिया में आया था , जबकि एक बारीडीह , एक बागुनहातू , एक पटमदा , छह गोविंदपुर , मानगो में 2 , गोलमुरी में 1 , जुगसलाई 1 पोजिटिव पाया गया है . अब डुमरिया का पोजिटिव मरीज पाया गया है . इस तरह 16 पोजिटिव मरीज हो चुका है . अभी देर रात तक और भी पोजिटिव केस आने की संभावना जतायी जा रही है।अभी रात होते तक संख्या और बढ़ सकती है।

झारखण्ड में मरीजों की संख्या पहुंची 292 झारखंड में कोरोना वायरस के पोजिटिव मरीजों की संख्या अब 292 हो चुकी है।
राँची के इरबा स्थित मेदांता अस्पताल में इलाजरत मरीज को कोरोना वायरस का पोजिटिव पाया गया है . इसके बाद झारखंड में यह संख्या 292 पहुंच चुकी है।अब तक 290 मरीज सिर्फ बुधवार को हुआ था , जो गुरुवार को संख्या बढ़कर 292 हो गया है।