Jharkhand:डायन के शक में हत्या की आशंका,घर पर अकेली रह रही एक महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

गुमला।घाघरा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र दिरगांव में एक बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने महिला का शव देखा जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। आशंका जाहिर की जा रही है कि महिला की हत्या डायन के शक में की गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार रविवार की रात वारदात को अंजाम दिया गया है।

मिली जानकारी अनुसार घर पर अकेली थी महिला।मृतका की पहचान 60 साल की शानियारो खड़िया के रूप में की गई। घटना के दिन महिला अपने घर पर अकेले ही थी। हत्यारों की संख्या कितनी थी, ये भी अभी स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह काफी देर होने के बाद जब महिला घर से बाहर नहीं निकली तो आसपास के लोग उसके घर पहुंचे। ग्रामीणों ने देखा कि महिला का लहुलुहान शव जमीन पर पड़ा हुआ है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।