Jharkhand:लड़की के घरवाले लड़का से शादी करने से मुकरा,लड़की खुद धनबाद से पहुँच गई राँची के खलारी थाना,मंदिर में हुई शादी

राँची।झारखण्ड के धनबाद जिले के झरिया की एक लड़की को मंगनी के बाद मंगेतर ऐसा भाया कि उसने 200 किलोमीटर दूर राँची जिले के खलारी आकर बुधवार की रात श्रीजानकी रमण मंदिर में शादी रचा ली। बताया जा रहा है कि झरिया निवासी मिंटू राम की बेटी गुंजन कुमारी की मंगनी की रस्म पिछले साल सितंबर 2020 में खलारी, मोहननगर निवासी लल्लू राम के बेटे सूरज वर्मा से हुई थी। इसी साल 24 अप्रैल को शादी की तिथि तय थी,परंतु किसी कारण से लड़की के परिजन लड़की की शादी सूरज से नहीं करना चाह रहे थे।

लेकिन लड़की ने इसी लड़के से शादी करने का फैसला लिया और लड़की बुधवार को खलारी आ गई। खलारी पहुंचने के बाद वह खलारी थाना पहुँचीं और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अहमद अली से मिली और बताई कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से उक्त लड़के से शादी करना चाहती है। पुलिस से उसने सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद श्री जानकी रमण मंदिर खलारी के प्रांगण में दोनों का विवाह संपन्न कराया गया।शादी के बाद दोंनो खुश है।