Jharkhand:दोस्त निकला हैवान,दोस्त की माँ के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर से शर्मनाक मामला सामने आई है।शहर के सोनारी थाना क्षेत्र में मानवता शर्मसार करने वाली खबर है। यहां बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की माने तो दुष्कर्म करने वाला उसके बेटा का दोस्त है। शिकायत के बाद सोनारी थाना की पुलिस आरोपी अजीत महली को गिरफ्तार कर लिया है जो मानगो के उलीडीह इलाके के शंकोसाई रहने वाला है। घटना 30 जुलाई की रात की है।बताया गया कि पीड़िता ने 31 जुलाई को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।महिला के अनुसार घर पर महिला सो रही थी। उसके बेटे का दोस्त जो अक्सर आता-जाता था, उसके घर आया जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। इसके बाद वह भाग निकला। परिचित ऐसी हरकत करेगा, शायद इसका अंदाजा बुजुर्ग महिला को नहीं था। पास-पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना मिली। लोगों ने सोनारी थाना को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराई। दुष्कर्म का आरोपी नशा में था। पीड़िता की उम्र 60 साल के करीब है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।आरोपी से सोनारी थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है। उसने बताया उसका बड़ा भाई सोनारी में रहता है। भाई के घर अक्सर आया-जाता करता था। भाई जिस बस्ती में रहते है। उसी बस्ती में महिला भी रहती है। आने-जाने में उसका परिचय महिला से भी हो गया। घटना के दिन वह नशे में महिला के घर पहुंचा और दुष्कर्म किया।

error: Content is protected !!