बोकारो: दोस्तों संग नहाने गया था,गरगा नदी में बह गया,राँची से एनडीआरएफ टीम पहुँची

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र की गरगा नदी में नहाने गया 12 साल का बच्चा कल शनिवार को बह गया था।काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। आज रविवार को एनडीआरएफ की टीम राँची से बोकारो पहुंची और तलाश में जुटी है।एनडीआरएफ राँची की टीम बोकारो के बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित गरगा पुल पहुंची।गरगा नदी में बच्चे की तलाश की जा रही है।समाचार लिखे जाने तक बच्चा नहीं मिला है।एनडीआरएफ की टीम में कुल 20 सदस्य शामिल हैं।आपको बता दें कि गरगा नदी की तेज धार में 12 वर्षीय बच्चा के कल नहाने के दौरान बह गया था।

पानी की तेज धार में बहा बच्चा

जानकारी के मुताबिक गरगा नदी में बच्चा नहाने आया था।वह मखदुमपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि अपने 4 दोस्तों के साथ वह गरगा नदी में नहाने आया था। पांचों बच्चों ने नदी में छलांग लगाई थी. नहाकर चार बच्चे बाहर निकले, जबकि एक पानी की तेज धार में बह गया था।कल तक बच्चे को खोजने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन उसे नहीं खोजा जा सका था।