Jharkhand:धनबाद के चर्चित एसिड कांड के अभियुक्त पर एक महिला ने संगीन आरोप लगाई है,महिला ने उस पर दुष्कर्म का प्रयास और छिनतई का आरोप,पुलिस मामले की जांच कर आगे की करवाई में जुटी है।

धनबाद।झारखण्ड में धनबाद के चर्चित सोनाली मुखर्जी एसिड हमला कांड के अभियुक्त संजय पासवान ने फिर एक बार घिनोनी हरकत कर डाली है।उस पर एक महिला ने फिर एक संगीन आरोप लगाई है।संजय ने एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। इस मामले को लेकर पीड़ित महिला ने बरवाअडडा थाना पुलिस से लिखित शिकायत की है। घटना के संबंध में भेलाटांड की रहने वाली महिला ने बताया कि सोमवार की शाम करीब सात बजे वह अपने बेटे को लेकर एक शिक्षक के पास ट्यूशन की बात करने गई थी। वहां से घर लौटते वक्त स्थानीय निवासी संजय पासवान ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। संजय पासवान ने उनके गले से चैन छीनने की कोशिश की, लेकिन जब वह सफल नहीं हुआ तब संजय ने महिला का कपड़ा फाड़ना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से महिला भयभीत हो गई और अपने बच्चे को लेकर भागने लगी। इस दौरान उन्होंने शोर भी मचाना शुरू कर दिया। पहले तो संजय पासवान ने उनका पीछा किया, लेकिन शोर से आसपास के लोगों को आता देख वह अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकला।

पुलिस गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी

संजय पासवान कुछ महीने पहले ही बेल पर जेल से बाहर निकला है। घटना के बाद महिला बदहवास अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद महिला परिजन समेत बरावाअडडा थाना पहुंची और मामले की लिखित शिाकयत दर्ज करायी। आरोप लगाया है कि संजय पासवान ने छीनतइ करने और दुष्कर्म करने की नीयत से यह हमला उन पर किया है। पुलिस ने आरोपित संजय पासवान की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दिया है।