Jharkhand:डीजी केएन चौबे और एडीजी नवीन कुमार सिंह दोनों आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे

राँची।झारखण्ड के डीजी और एडीजी रैंक के दो आईपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे।केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले इन आईपीएस में डीजी केएन चौबे और एडीजी नवीन सिंह शामिल है।डीजी केएन चौबे 1986 बैच के आईपीएस है, जबकि नवीन कुमार सिंह 1996 बैच के आईपीएस है।वर्तमान में नवीन कुमार सिंह एडीजी अभियान के पर पदस्थापित है।

1986 बैच के आईपीएस केएन चौबे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे:
राज्य सरकार ने 16 मार्च 2020 को झारखण्ड डीजीपी के पद पर पदस्थापित केएन चौबे का ट्रांसफर कर दिया था।झारखण्ड के डीजीपी केएन चौबे को विशेष कार्य पदाधिकारी पुलिस आधुनिकीकरण कैंप नयी दिल्ली के पद पर पदस्थापित किया गया था। केएन चौबे की पदस्थापन अवधि के लिए विशेष कार्य पदाधिकारी पुलिस आधुनिकरण कैंप नयी दिल्ली के पद को पुलिस महानिदेशक के वेतन में उत्क्रमित किया गया था।केएन चौबे 31 अगस्त 2021 को रिटायर हो जाएंगे।