Jharkhand:देवघर पुलिस अधीक्षक ने जारी किया महिलाओं के लिए हेल्पलाईन नंबर,यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने नोडल पदाधिकारी को किया नियुक्त….

देवघर।पुलिस अधीक्षक श्री अश्विनी कुमार सिन्हा द्वारा जानकारी दी गयी है कि महिलाओं व किशोरियों की सुविधा हेतु महिला हेल्पलाईन नंबर (8210907273) जारी किया गया है। इस नंबर पर काॅल आते हीं पीसीआर शिकायतकर्ता पीड़ित महिला के पास पहुँचकर यथा संभव उनकी समस्या का समाधान करेगा।
वर्तमान में छेड़खानी करना, सोशली मीडिया पर अश्लिील फोटो भेजकर तंग करना, स्कूल आने-जाने पर फब्ती कसना, प्रतिकूल टिप्पणी करना, अनावश्यक रूप से लड़कों द्वार घूरना, पीछा करना (Sexual Harassment) के मामलों को लेकर पुलिस अवर निरीक्षण रूबी एडबिना मिंज, महिला थाना, मधुपुर को देवघर जिला का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। ऐसे में निर्भग होकर दिये गये नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं। यथासंभव आपकी गोपनीयता बरकरार रखी जायेगी।

लोहरदगा पुलिस ने भी जारी किया हेल्पलाइन नम्बर