Jharkhand:अपराधियों ने युवक को मारी गोली,युवक घायल,अस्पताल में भर्ती,पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।

पलामू/मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के सुदना बैंक कॉलोनी रोड में बुधवार की देर शाम गोली चलने की घटना हुई। इसमें पंडवा थानाक्षेत्र के गाड़ीखास गांव का अजय चंद्रवंशी जख्मी हो गया। उसे एक गोली पीठ में लगी है।बताया गया कि गोली शरीर में फंसी हुई है।अजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अजय के बयान के बाद डॉ. सत्यजीत और एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।इधर शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण महथा ने कहा कि यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है। अजय पूर्व में डॉ. सत्यजीत गुप्ता का ड्राइवर था। डॉ.सत्यजीत का एक महिला के साथ संबंध है। इसकी जानकारी अजय को है। अजय का कहना है कि डॉ. सत्यजीत व महिला ने उसे मरवाने का प्रयास किया है। पूर्व में भी महिला के बेटे ने जान से मारने की धमकी दी थी।

इधर, अजय के परिजनों के मुताबिक वह कनक मंदिर के मालिक नरेश सोनी का ड्राइवर है। रोज की तरह शाम में काम के बाद अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी हत्या का प्रयास किया गया। बाइक सवार बदमाशों ने उसे पीछे से गोली मारी। गोली लगने के बाद जख्मी हालत में अजय बाइक खड़ी कर अपनी बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी।पुलिस आगे की कारवाई में जुटी है।