Jharkhand:दलमा में पुलिस को उड़ाने की साजिश,पुलिस की सतर्कता से एक दर्जन से ज्यादा बम बरामद,बम निरोधक दस्ते ने बम डिफ्यूज किया

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर पुलिस की टीम ने दलमा में एक दर्जन से ज्यादा बम बरामद किए हैं। इसमें 8 सिलिंडर बम है और छह लैंड माइन शामिल हैं।14 बम बरामद हुआ है।बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने यह लैंड माइंस बिछाकर पुलिस टीम को उड़ाने का टारगेट रखा था। शनिवार की शाम तक सभी लैंड माइंस को डिफ्यूज कर पुलिस ने जब्त कर लिया है।एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।वहीं बताया गया की राँची से बम निरोधक दस्ते को बुलाकर लैंड माइंस डिफ्यूज करा दिए गए हैं। अगर पुलिस सतर्क नहीं होती तो बड़ी घटना घट सकती थी। पुलिस टीम फिलहाल दलमा से लौट गई है।इस क्षेत्र में काफी दिनों के बाद लैंड माइंस बरामद किए गए हैं।इससे पुलिस और सतर्क हो गई है।

बोड़ाम थानांतर्गत दलमा पहाड़ी में पुलिस के अभियान के दौरान 14 लैंडमाइंस ‌ (प्रत्येक का वजन करीब 5 से 6 किलोग्राम) पाया एवं उसको वहीं पर निष्क्रिय कराया गया यह पुलिस नक्सली अभियान करते समय पुलिस को टारगेट करने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाकर रखा हुआ था।

पटमदा के आसपास सचिन दस्ता है सक्रिय

दलमा से सटे इलाकों में सचिन का दस्ता इन दिनों सक्रिय है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बकरीद के पहले करीब 20 से 25 माओवादियों का दस्ता इस क्षेत्र में देखा गया था। जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज किया था।सचिन के साथ उसके दस्ते में मदन महतो, सागर, श्याम सिंकू भी साथ हैं।