Jharkhand:पलामू के बाद राजधानी राँची में भी तिरंगे के साथ छेड़छाड़,वीडियो वायरल,पलामू में 13 नामजद सहित कई अज्ञात पर मामला दर्ज…..

राँची।झारखण्ड के पलामू के बाद राजधानी राँची में तिरंगे के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में तिरंगे पर अशोक चक्र की जगह कुछ लिखा गया है।इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।यह वीडियो मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है ,कि मोहर्रम जुलूस के दौरान राष्ट्रध्वज भी लहराया जा रहा था, लेकिन उसके साथ छेड़छाड़ की गयी थी।राष्ट्रध्वज के रंग तो संबंधित थे, लेकिन उजले रंग की पट्टी के बीच होने वाले अशोक चक्र को हटा दिया गया था।उसकी जगह उर्दू कुछ शब्द लिखे गये थे।लोगों ने जब तिरंगे में बदलाव देखा, तो उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल किया।हालांकि इस वायरल वीडियो का झारखण्ड न्यूज पुष्टि नहीं करता है।

पलामू में राष्ट्रध्वज के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में 13 लोगों के खिलाफ

झारखण्ड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान राष्ट्रध्वज के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में चैनपुर पुलिस ने 13 नामजद सहित आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर, कंकारी से होकर निकाले गये मोहर्रम जुलूस के दौरान राष्ट्रध्वज के साथ छेड़छाड़ कर उसे लहराते हुए वीडियो एवं फोटो सामने आया था। इस मामले में चैनपुर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए छानबीन किया। जांच क्रम में मामला सही पाया गया।

मालूम हो कि शुक्रवार को कल्याणपुर-कंकारी से होकर मुहर्रम पर नौवीं का जुलूस निकालकर डीजे बाजा के साथ निकाला गया था।जुलूस के दौरान राष्ट्रध्वज भी लहराया जा रहा था, लेकिन उसके साथ छेड़छाड़ की गयी थी। राष्ट्रध्वज के रंग तो संबंधित थे, लेकिन उजले रंग की पट्टी के बीच होने वाले अशोक चक्र को हटा दिया गया था। उसकी जगह उर्दू के कुछ शब्द लिखे गये थे।नीचे में तलवार का निशान बना दिया गया था। आसपास के लोगों ने जब तिरंगे में बदलाव देखा, तो उसकी तस्वीरें ले ली और उसे सोशल मीडिया में वायरल किया।

इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में राष्ट्रध्वज के साथ छेड़छाड़ का मामला सही पाया गया।मामले में राष्ट्रध्वज का अपमान अधिनियम एवं भावनाएं आहत करने के संबंध में ना- मजद समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। चैनपुर के थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने बताया कि मुहर्रम इंतेजामीयां कमेटी एवं अन्य 13 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है।जबकि आधा दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।