बस और टर्बो के बीच जोरदार टक्कर,टर्बो चालक की मौत,2 घायल….

हजारीबाग।झारखण्ड के हज़ारीबाग जिले के हजारीबाग-बड़कागांव रोड स्थित 13 माइल के पास बस और टर्बो के बीच जोरदार टक्कर हुई.इस हादसे में टर्बो ड्राइवर मो परवेज की मौत हो गयी.वहीं, बस ड्राइवर राजू ठाकुर और टर्बो का खलासी अर्जुन कुमार घायल हो गया. वहीं सड़क दुर्घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया गया। जानकारी मिलते ही बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।दोनो वाहनों को हटाया गया।

बताया जाता है कि एनटीपीसी के त्रिवेणी सैनिक लिमिटेड के कृष्णा बस जेएच 2 वाई 8283 और एक टर्बो जेएच 01एल 4239 के बीच जोरदार भिड़ंत होने से टर्बो ट्रक का चालक मोहम्मद परवेज की मौत हो गई।खलासी अर्जुन कुमार घायल है।वहीं बस के चालक राजू ठाकुर भी घायल होने की सूचना है। इसे भी इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। टर्बो व बस की टक्कर के कारण दोनों वाहन के अगला हिस्सा का फरकच्चा उड़ गया।यह घटना रविवार की शाम 5:55 की है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया गया।

इधर घटना की सूचना पाकर बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की अपने पुलिस दल के साथ पहुंच चुके थे। घटनास्थल पर उप प्रमुख वचन देव कुमार, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुशवाहा, मुखिया अनिकेत नायक,पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव पहुंचे हुए थे। ।घटना के बाद कुछ देर तक सड़क जाम हो गई। जिस कारण त्रिवेणी सैनिक का कोयला ढुलाई भी प्रभावित हो गया।

टर्बो गाड़ी बड़कागांव प्रखंड के उप प्रमुख वचन देव कुमार का ही बताया जा रहा है। टर्बो का चालक मृतक मोहम्मद परवेज अंसारी बड़कागांव के मिर्जापुर निवासी मोहम्मद कैमा अंसारी का पुत्र है। वह अपने पीछे पत्नी मां एवं तो बच्चे को छोड़कर गये। घर का इकलौता कमाओ लड़का था।परवेज की मृत्यु हो जाने के बाद सारा गांव में मातम छा गया है। बस चालक राजू ठाकुर केरेडारी प्रखंड के गर्रीकला का रहने वाला है।