jharkhand:बकरी चोरी के आरोप में लाए गए आरोपी की मधुबन थाना के हाजत में मौत,पुलिस पर पिटाई का आरोप..

बकरी चोरी के आरोप में लाए गए आरोपी की मधुबन थाना में पिटाई से मौत

गिरीडीह।झारखण्ड में फिर थाना में पिटाई से मौत का मामला आया है।गिरिडीह जिले के मधुबन थाना में बकरी चोरी के आरोप में लाया गया आरोपी बलवान महतो  की मौत पुलिस की पिटाई से हो गया। घटना शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है। लेकिन शनिवार की सुबह इस मामले का खुलासा हुआ। मृतक धनबाद के तोपचाची का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय बलवान महतो  को शुक्रवार को ही मधुबन थाना इलाके के खोटाताण्ड गांव के ग्रामीणों ने मधुबन थाना को सौंपा था। इसके बाद दूसरे दिन उसके मौत की जानकारी मिली। मृतक की मौत कैसे हुई। इसे बताने से मधुबन थाना प्रभारी इंकार कर रहे है। लेकिन पुलिस सूत्रों की माने तो शुक्रवार की रात मधुबन थाना के एक पुलिस कर्मी द्वारा उसकी पिटाई की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नही हो पाया है। जानकारी के अनुशार खोटाताण्ड गांव में शुक्रवार को तोपच्ची का युवक बलवान महतो  किसी ग्रामीण का बकरी चोरी कर भाग रहा था। इसी दौरण ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर मधुबन थाना पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।