जमशेदपुर: डॉक्टर ने नर्स के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

जमशेदपुर। झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले से शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है।जहां एक डाॅक्टर ने नर्स के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। डाॅक्टर ने पहले नर्स को लालच दिया। लालच में नर्स नहीं आइ तो जोर-जबर्दस्ती पर उतारू हो गया। अब मामला पुलिस के पास पहुंच गया है।

बताया जा रहा है है कि पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला का है। यहां एक डाक्टर ने नर्स के साथ अस्पताल में गंदा काम करने प्रयास किया। विरोध के कारण डाक्टर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाया। परेशान होकर नर्स ने पुलिस की शरण ली। मऊभंडार थाना में डाक्टर डीडी बर्मन के खिलाफ कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन और गलत हरकत किए जाने के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इधर पुलिस को की गई शिकायत में नर्स ने बताया है कि वह आइसीसी अस्पताल में संविदा के रूप में कार्यरत है। डाक्टर डीडी बर्मन अस्पताल में मुख्य चिकित्सक पदाधिकारी हैं। 15 मई को वह अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी पर थी। वहां डाक्टर आए। अकेले में देखकर उससे बातचीत करने लगे। लोभ देने लगे कि स्थायी नौकरी पर लगवा देंगे। इसके लिए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव दिया। कार्यस्थल पर ही यौन उत्पीड़न करने लगे। उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। जिसका उसने विरोध किया। वह किसी तरह डाक्टर की चंगुल से भागी। वह डाक्टर की हरकत से परेशान हो गई। नर्स की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया। प्राथमिकी की कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की सत्यता की जांच कर रही है। डाक्टर मऊभंडार के ही रहनेवाले हैं।