Corona in Jharkhand:राज्य में आज 697 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है,जिसमें राँची से 270 नए कोरोना पॉजिटिव शामिल हैं,रिकवरी 1131 हुई है।

राँची।देश और राज्य में कोरोना का बढ़त जारी है।झारखण्ड में राहत की खबर है कि कोरोना का बढ़त कम होते जा रहा है।राज्य में कोरोना का आंकड़ा 92 हजार के करीब है।वहीं आज 10 अक्टूबर को रात 09 बजे तक झारखण्ड में 697 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहीं आज 1131 की रिकवरी हुई हैं,03 लोगों की मौत हुई है।

आज इन जिलों से मिले हैं-
राँची से 270, बोकारो से 46, चतरा से 16, देवघर से 13, धनबाद से 65, दुमका से 4, पूर्वी सिंहभूम से 67, गढ़वा से 18, गिरिडीह से 22, गोड्डा से 14, गुमला से 22, हजारीबाग से 14, जामताड़ा से 8, खूंटी से 5, कोडरमा से 12, लातेहार से 8, लोहरदगा से 2, पाकुड़ से 4, पलामू से 8, रामगढ़ से 21, साहेबगंज से 10, सराईकेला से 21, सिमडेगा से 6, पश्चिमी सिंहभूम से 21 राज्य में कुल आंकड़े 91951 हुए।

झारखण्ड में- 91951 पोजिटिव केस-8362 सक्रिय केस-82805 ठीक-784 मौतें शामिल।

आज कोरोना से 3 मरीजों की मौत हुई

राँची से आज कुल 270 पॉजिटिव मिला है वहीं 391 रिकवरी हुई है, 1 मौत हुई है।

error: Content is protected !!