Corona in Jharkhand:राज्य में आज 202 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं,राँची से 82 है,रिकवरी 204 हुई है।

राँची।झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव का आँकड़ा आज तक 1,13,609 है।राजधानी राँची में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस मिल रहे हैं और सबसे ज्यादा एक्टिव केस भी राँची में है।आज 23 दिसम्बर को 09 बजे तक झारखण्ड में 202 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहीं आज 204 की रिकवरी हुई हैं।

आज इन जिलों से मिले हैं-

राँची से 82, बोकारो से 6, चतरा से 4, देवघर से 2, धनबाद से 24, दुमका से 6, पूर्वी सिंहभूम से 20, गढ़वा से 10, गुमला से 4, हजारीबाग से 1, जामताड़ा से 2, खूंटी से 1, कोडरमा से 7, लातेहार से 3, लोहरदगा से 1, पलामू से 9, रामगढ़ से 16, साहिबगंज से 1, सिमडेगा से 2, पश्चिमी सिंहभूम से 1, राज्य में कुल आंकड़े 113609 हुए।

झारखण्ड में 113609 पोजिटिव केस, 1633 सक्रिय केस, 110962 ठीक, 1014 मौतें शामिल।

राँची से आज कुल 82 पॉजिटिव मिला है वहीं 88 रिकवरी हुई है।वहीं एक्टिव केस राँची में 749 है।