डकैती हत्याकांड में बड़ा खुलासा: किरायेदार ने सहयोगियों से मिलकर दिया था घटना को अंजाम

धनबाद। धनबाद के कुसुमविहार में डकैती के दौरान मकान मालकिन की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। इस मामले में किरायेदार राजकुमार सिंह और उसकी पत्नी अपर्णा सिंह ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।बता दें कि अपराधियों ने पैसे के खतिर डकैती कर महिला की हत्या कर दी थी।इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।40 घंटों के अंदर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल सोमवार की देर रात धनबाद में अपराधियों ने डकैती को अंजाम दिया। इस दौरान घर की महिला का विरोध करने पर उसकी चाकू से मारकर और गला हत्या कर दी गई थी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। ये घटना धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के कुसुम विहार कॉलोनी की है।जहां करीब 65 वर्षीय महिला घर में अकेले रहती थी. वहीं घर के एक हिस्से में किरायेदार रहते हैं।महिला के पति का पहले ही देहांत हो चुका है।एक बेटा है जो बोकारो थर्मल में कार्यरत है।

पुछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया:

रवि कुमार साहू ने अपने बयान में सुरक्षागार्ड राजकुमार तथा उसकी पत्नी के पोलपट्टी खोल दी है। रवि कुमार साहू ने पुलिस को बताया है कि घटना के दिन पांच बजे शाम में फोन कर राजकुमार ने बुलाया था। साढ़े छह बजे के करीब वहां आया घर में घुस गया। इस दौरान मेन गेट का अंदरवाला दरबाजा बंद किए।

उस वक्त घर मालकिन शीला सिन्हा पूजा रूम में थी। जैसे ही निकली उसे पकड़े कर बेलन से मारा। वह बेहोश हो गई। उसके बाद राजकुमार व उसकी पत्नी अलमारी खोला और सारा सामान सर्च किया। फिर घर की चाकू से राजकुमार ने शीला सिन्हा की हत्या कर दी। रवि साहू ने यह भी पुलिस को बताया है कि राजकुमार उसे इस काम को लेकर धमकी देकर बुलाया था। उसका कहना था कि अगर वह उसका कहना नहीं मानेगा तो वह उसकी पत्नी बच्चा की भी हत्या कर देगा। पुलिस रवि कुमार साहू के बयान का सत्यापन भी कर रही हैे। फिलहाल राजकुमार उसकी पत्नी तथा रवि साहू को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

शीला सिन्हा की हत्या कर पुलिस को झूठ बोल रही थी हत्यारोपी राजकुमार की पत्नी

शीला सिन्हा की हत्या करने के बाद पुलिस को बरगलाने के लिए राजकुमार की पत्नी झूठ बोल रही थी। उसने पुलिस को झूठा बयान दिया था कि रात साढ़े नौ बजे के करीब शीला सिन्हा से उसका गेट में ताला लगाने को लेकर बातचीत हुई थी। जबकि शीला सिन्हा की हत्या वह पहले ही कर चुकी थी। शीला सिन्हा के घर से नगद व जेवरात भी चोरी होने की बात कही जा रही है, पर कितना नगद व जेवरात चोरी हुई। इसका स्पष्ट जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है। पुलिस ने राजकुमार का खून लगा टीशर्ट भी बरामद कर लिया है। जिसे पहनकर वह घटना को अंजाम दिया था। दरअसल कपड़े में लगे खून साफ करने की भी कोशिश राजकुमार ने थी। यहां तक की जिस चाकू से शीला सिन्हा की हत्या हुई थी खून लगा वह चाकू भी पुलिस के हाथ लग चुका है। पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा चुकी है। हत्या का कारण भी पुलिस को पता चल गया है। रवि साहू ने हत्या में राजकुमार की मदद क्यों कि इसको लेकर पुलिस बिंदु पड़ताल कर पुलिस सत्यापन कर रही है। फिलहाल तीनों को जेल भेजने से पूर्व पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है।