दुमका: पुलिस लाइन के पुराने क्वार्टर में युवती से सिपाही ने किया दुष्कर्म,युवती की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई,आरोपी सिपाही गिरफ्तार

दुमका।झारखण्ड की उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन के पुराने क्वार्टर में एक युवती के साथ बुधवार को एक सिपाही द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है 25 वर्षीय पीड़िता ने नगर थाना दुमका में जवान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान महेंद्र किस्कू को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी जवान धनबाद जिला पुलिस बल में कार्यरत है।

मिली जानकारी के अनुसार,पीड़िता पुलिस लाइन के पुराने क्वार्टर में अपने जीजा और दीदी के साथ रहती है। बुधवार को उसके जीजा और दीदी अपने निर्माणाधीन घर को देखने गए थे। उस दौरान पीड़िता क्वार्टर में अकेली थी।आरोपी ने इसी दौरान नशे में धुत जवान महेंद्र किस्कू जो पीड़िता के क्वार्टर के आसपास ही रहता था,उसके पास पहुंचा और जबरन क्वार्टर के भीतर ले गया। वहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इधर बताया गया कि पीड़िता शादीशुदा है।लेकिन पति ने उसे छोड़ दिया है। इसलिए अब वह अपने जीजा के घर में रहती है। इधर, घटना के बाद जब उसके जीजा एवं बहन लौटी तो पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद जीजा व दीदी के साथ पीड़िता थाना पहुंची और आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। इस सम्बंध में पुलिस उपाधीक्षक नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है l

इधर पुलिस वाले कि साली के साथ पुलिस के जवान ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।इससे जवानों में काफी घुसा है।क्वार्टर में रहने वाले पुलिस कर्मियों में इस घटना से काफी गुस्से में है।आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग वरीय अधिकारियों से की है।