राजधानी राँची में सड़क किनारे गूंजी किलकारी,कचड़ा चुनने वाली महिला ने दी बच्ची को जन्म,मुहल्ले की महिलाओं ने दिखायी मानवता…

राँची।राजधानी राँची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के जोहार नगर में एक महिला ने सड़क के किनारे बच्ची को जन्म दी है।बताया जा रहा है कि इलाके की एक महिला सुबह सुबह कचड़ा चुनने निकली थी।इसी दौरान बिरसा चौक के आसपास की रहने वाली एक महिला को प्रसव पीड़ा होने लगा।महिला ने आसपास की एक महिला को आवाज लगाई।महिला की स्थिति देखकर आसपास की महिला दौड़ी और डिलीवरी सड़क किनारे ही कराया।

इधर कुछ लोगों ने इसकी जानकारी तुरन्त पुंदाग ओपी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुंदाग ओपी प्रभारी विवेक कुमार मौके पर पहुँचे और तुरन्त एम्बुलेंस बुलाकर महिला और बच्चे को सदर अस्पताल भेजा है।महिला बोलने की स्थिति में नहीं थी।वहीं जच्चा बच्चा दोनों ठीक है।

इस सम्बंध में स्थानीय महिलाओं ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7.30 बजे कचड़ा चुनने वाली महिला को प्रसव पीड़ा होने लगा।महिला अचानक छटपटाने लगी।कुछ महिलाएं दौड़कर गई तो प्रसूता ने बताई की उसे बहुत दर्द हो रहा है।ऐसे में महिलाएं प्रसूता को लेकर थोड़ी दूर गए थे,तभी दर्द और बढ़ा,फिर अन्य महिलाओं के साथ साड़ी का घेराबंदी कर महिला का सुरक्षित डिलीवरी करा दी गई है।घटना पता चलने के बाद थाना प्रभारी एम्बुलेंस लेकर पहुंचे और महिला को सदर अस्पताल ले गए हैं। फिलहाल जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य बताया जा रहा है।