सिमडेगा में अपराधियों ने व्यक्ति को घर से निकाल गोली मारकर की हत्या

सिमडेगा: बानो थाना क्षेत्र के एकोदा गांव में एक व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृत व्यक्ति की पहचान रामप्रसाद सिंह उर्फ डोंगिया सिंह के रूप में हुई है। मृतक खेतीबाड़ी करता था। पूर्व में मृतक छोटे छोटे ठीकेदारी का काम किया करता था। मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम करीब 8:00 बजे की है। हथियारों से लैस कुछ अपराधी राम प्रसाद सिंह को खोजने उसके घर पहुंचे हुए थे। जिसके बाद राम प्रसाद सिंह को अपने साथ घर से कुछ दूर ले गए। जहां उसकी सीने तथा गर्दन में गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गयी।

घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सिमडेगा भेज दिया। वहीं मामले की जांच में जुट गई है। पूर्व में भी पीएलएफआई सहयोगी के रूप में रामप्रसाद सिंह जेल जा चुका है। वह पहले छोटे-मोटे ठेकेदारी का कार्य किया करता था। वर्तमान समय में खेतीबारी का कार्य किया करता था।