Jharkhand:राँची के बुढ़मू थाना में जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या;जवान संतरी ड्यूटी पर तैनात था..

राँची।बुढ़मू थाना में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या कर ली है।मृतक जवान की पहचान देवेश प्रसाद के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि जवान ने रविवार सुबह चार बजे के करीब खुद के हाथियार से गोली मारकर हत्या कर लिया।जवान रात्रि में संतरी डयूटी पर थाना में तैनात था। इसी दौरान उसमे खुद को गोली मार ली।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार बुढमु थाना मे संतरी के पद मे पदस्थापित देवेश प्रसाद ने खुद को अपने इंसास राइफल से गर्दन मे सटा कर गोली मार कर अत्महत्या कर लिया। 2018 बैच का सिपाही देवेश शुरू से ही बुढमु थाना मे पदस्थापित था। थाना प्रभारी सिद्धशवर महथा ने बताया कि रविवार की सुबह चार बजे से संतरी डयूटी पर था।सुबह मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद अन्य साथियों ने जब देवेश की खोजबीन शुरू की जब कोई पता नही चलने पर छत मे आकर देखा तो देवेश मृत पडा हुआ है। धटना की सुचना मिलने पर खलारी डीएसपी मनोज कुमार थाना पहुंच कर धटना की छानबीन कर रहे है। मृतक रातू थाना के हिसरी गांव का है। मृतक के बडे भाई नंद किशोर प्रसाद ने बताया कि मृतक जवान का शादी 21 मई को तय था।घर मे शादी की तैयारियां जोर शोर ढंग से कि जा रही।साथ ही बताया कि घर वालो से कल बात हुई थी बातचीत के अनुसार देवेश को आज घर जाना था इसी बीच यह धटना धट गई। ग्रामीण एसपी भी बुढमु थाना पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहा है। एफएसएल की टीम राँची से आने के बाद शव को उतारा जाएगा।

बताया जा रहा है कि खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले जवान देवेश प्रसाद पिछले 3 दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था।हालांकि वह किस वजह से डिप्रेशन में था या उसने किसी से नहीं बताया था। वहीं आत्महत्या करने के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस सभी मुख्य बिंदु को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।आगे की कार्रवाई जारी है।