झारखण्ड में 20 अगस्त को 517 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 754 लोग हुए संक्रमण मुक्त, 8 की हुई मौत

राँची। देश और राज्य में कोरोना का बढ़त जारी है। झारखण्ड में भी कोरोना का कहर जारी है। गुरुवार 20 अगस्त को रात 10 बजे तक झारखण्ड में 517 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। हालांकि गुरुवार को झारखण्ड में नए मिलने वाले संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या रही। जबकि आठ लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी दर्ज की है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

बोकारो 22 चतरा 03 देवघर 11 धनबाद 84 दुमका 07 पूर्वी सिंहभूम 61 गढ़वा 11 गिरिडीह 02 गोड्डा 02 गुमला 12 हजारीबाग 11 जामताड़ा 05 खूँटी 19 कोडरमा 09 लातेहार 12 लोहरदगा 07 पाकुड़ 00 पलामू 44 रामगढ़ 30 राँची 114 साहेबगंज 02 सरायकेला 11सिमडेगा 12 पश्चिम सिंहभूम 26 है।

झारखण्ड में कुल कोविड 19 के मामले 26938 है,सक्रिय केस 9332 है ,ठीक 17320 हए हैं और मौत 286 हुई है।

राँची से आज 114 पॉजिटिव मिले हैं, वहीं 89 रिकवरी हुई है। कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि डोरंडा, , रातू रोड, मोरहाबादी, हटिया, बरियातू, कांटाटोली इलाके से हुई है।

आज मौत हुई है 08 जिसमें पूर्वी सिंहभूम 6 बोकारो 1, राँची 01 है।

आज कुल 754 रिकवरी हुई

जिसमें बोकारो (55 )चतरा (00 )देवघर (75) धनबाद (28) दुमका (07) पूर्वी सिंहभूम (50) गोड्डा (04) गुमला (27) गढ़वा (74) गिरिडीह (13)हजारीबाग (43 )जामताड़ा (12) खूंटी (33) कोडरमा (22)पाकुड़ (00)लातेहार (80)लोहरदगा (00) पलामू (76) रामगढ़ (15) राँची (89)साहेबगंज (00)सरायकेला (10)सिमडेगा (15) पश्चिम सिंहभूम (27) है।