Jharkhand:पहले पति(सैलून संचालक) ने फाँसी लगाकर आत्महत्या किया,22 दिन बाद पत्नी ने भी फाँसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

जमशेदपुर।मानगो के ओलीडीह थाना क्षेत्र संजय पथ सुभद्रा भवन में रहने वाली महिला पिंकी शर्मा फंदे से लटक गई।स्थानीय लोगों द्वारा उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसके दो बच्चे हैं।बताया जा रहा है कि पति की मौत के सदमे में उसने खुदकुशी कर ली।

बता दें,15 अक्टूबर को मृतका के पति सैलून संचालक बिरजू शर्मा उर्फ विक्की ने आर्थिक तंगी के कारण फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वह हजारीबाग के चाक का रहने वाला था। पति के खुदकुशी किए जाने पर पिंकी शर्मा ने मकान मालिक केएन ठाकुर के खिलाफ पति को खुदकुशी के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। केएन ठाकुर झामुमो नेता हैं।

लॉकडाउन में सैलून बंद रहने के कारण बिरजू शर्मा किराया नहीं दे पा रहा था जिसके लिए मकान मालिक परेशान कर रहा था। मारपीट की थी और घर खाली किए जाने का दबाव बना रहा था जिससे परेशान होकर खुदकुशी कर ली थी। अब उसकी पत्नी ने खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस पत्नी के खुदकुशी किए जाने के कारण का पता लगा रही है।