सोशल मीडिया में एक गलत पोस्ट और खत्म खेल, पुलिस तुरंत गिरफ्तार कर भेजेगी जेल

Ranchi:सोशल मीडिया पर बिना सोचे समझे किया गया पोस्‍ट आपको मुसीबत में डाल सकता है। झारखंड के अलग-अलग जिले में कई लोगों को गलत पोस्‍ट की वजह से जेल की हवा खानी पड़ी है। झारखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर राज्य के अलग अलग जिलों में कुल 40 मामले दर्ज हुए हैं। जिनमें 47 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर जमशेदपुर जिले में कुल 3 मामला दर्ज हुए हैं। जिनमें मुमताज खान, राकेश साहू, राम नारायण सिंह, बलदेव सिंह और खालिद माजीद शामिल हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सरायकेला में दो मामला दर्ज हुए हैं, जिनमें अभिषेक महतो और छोटू प्रमाणिक शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

राँची में पांच लोगों के ऊपर मामला दर्ज हुआ है जिनमें जॉनी वॉकर खान, प्रभात, इरशाद इमाम, पटवा लालमन और शुभम लोहिया शामिल है। इन पांचों में पुलिस में प्रभात और जॉनी वॉकर खान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पलामू में तीन लोग मामले दर्ज हुए है। जिनमें उज्जवल वर्मा, रिजवान आलम और मयंक शामिल है। लातेहार में सुभाष कुमार पासवान को पर मामला दर्ज हुआ है.पुलिस ने इनको जेल भेज दिया।

गिरिडीह में दो मामले दर्ज हुए है। जिनमें रजदेव वर्मा और रंजीत शामिल दोनों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

रामगढ़ में दो मामले दर्ज हुए है, जिनमें अबू रेहान और राजेंद्र महतो को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। चतरा एक मामला दर्ज हुआ है जिनमें तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपी सोनू राणा, पंकज यादव और सौरव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

हजारीबाग में तीन लोगों को पर मामला दर्ज हुआ है जिनमें उदय चौधरी, डॉ आनंद शाही और विनय कुमार राय शामिल हैं पुलिस ने उदय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

धनबाद में 5 लोगों के ऊपर मामला दर्ज हुआ है जिनमें अदनाम खुर्शीद, शेष नाथ, मोहम्मद अहिया,अजय श्रीवास्तव और मोहम्मद रहमत अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने अदनाम खुर्शीद,मोहम्मद अहिया,अजय श्रीवास्तव और मोहम्मद रहमत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

बोकारो में 3 लोगों के ऊपर मामला दर्ज हुआ है। जिनमें मोहम्मद कलीम अंसारी, सीपी सिंह रवई, और मनोज गुप्ता शामिल है.किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। देवघर में चार मामला दर्ज हुआ है। जिनमें 5 लोग संदीप वर्णवाल, राजू वर्मन, अनिर्बान, मंटू कुमार भोक्ता और शकील अहमद नामजद आरोपी बनाए गए हैं पुलिस में संदीप बरनवाल और शकील अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।

साहिबगंज में 2 मामले दर्ज हुए हैं जिनमें अंकित कुमार तांती और शिवलाल सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है पुलिस ने अंकित कुमार तांती को गिरफ्तार कर लिया है। गोड्डा में 3 मामले दर्ज हुए हैं जिनमें 3 लोग मोहम्मद इंतखाब खलीफा, रविंद्र नाथ देय और रतन कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है पुलिस ने गौतम कुमार और रविंदर नाथ को गिरफ्तार कर लिया है। दुमका में 1 मामले दर्ज हुए हैं जिनमें दो लोग अनमोल शेखर और वरुण पाल को नामजद आरोपी बनाया गया है।