Corona in Jharkhand:राज्य में आज 203 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं,जिसमें राँची से 60 कोरोना पॉजिटिव शामिल हैं,रिकवरी 298 हुई है।

राँची।देश और राज्य में कोरोना संक्रमितों का कम होना अच्छा संकेत है।लेकिन जिस तरह हर दिन मामले आ रहे हैं उससे चिंता का बिषय भी बना हुआ है।और इसका एक ही उपाय है सावधानी बरतना।तभी कोरोना को जड़ से भगा सकेंगे।झारखण्ड में भी कई जिलों में कोरोना का बढ़त कम होते जा रहा है।राज्य में कोरोना का आंकड़ा 104442 है।आज 08 नवम्बर को रात 09 बजे तक झारखण्ड में 203 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहीं आज 298 की रिकवरी हुई हैं।

आज इन जिलों से मिले हैं-

राँची से 60, बोकारो से 20, चतरा से 2, देवघर से 11, धनबाद से 15, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम से 13, गढ़वा से 2, गिरिडीह से 1, गोड्डा से 0, गुमला से 6, हजारीबाग से 24, जामताड़ा से 5, खूंटी से 3, कोडरमा से 3, लातेहार से 7, लोहरदगा से 6, पलामू से 0, रामगढ़ से 6,साहेबगंज से 6, सराईकेला से 4 सिमडेगा से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 6 राज्य में कुल आंकड़े 104442 हुए।

झारखण्ड में 1,04442 पोजिटिव केस,4,471 सक्रिय केस, 99074 ठीक, 897 मौतें शामिल।

राँची से आज कुल 60 पॉजिटिव मिला है वहीं 88 रिकवरी हुई है।

error: Content is protected !!