Jharkhand:राँची में फिर नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी फरार,चार दिन के अंदर ये दूसरी घटना है सुखदेवनगर थाना क्षेत्र की।

राँची में फिर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस मामला दर्ज करने में टाल मटोल करती रही आरोपी फरार

रंचि।राँची में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म का मामला थम नहीं रहा है। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में चार दिन के अंदर दूसरी बार नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। इस बार सात साल की नाबालिग के साथ शादी सुदा 35 साल के आरोपी ने दुष्कर्म किया है। घटना शुक्रवार देर शाम की है। आरोप अरविंद जायसवाल नाम के व्यक्ति पर है। आरोप है कि आरोपी अरविंद जायसवाल ने शुक्रवार की देर रात नाबालिग को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग ने जब इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी तो उन्होने सबसे पहले पुलिस को बताया। लेकिन सुखदेव नगर पुलिस ने मामले में छानबीन करने व आरोपी को पकड़ने की जगह टाल मटोल शुरू कर दिया। जब आरोपी को इसकी जानकारी मिली तो मौका का फायदा उठाकर वह भाग निकला। इधर मामला दर्ज नहीं होने पर आरोपी के घर पर शनिवार की शाम स्थानीय लोगो ने धावा बोल दिया। उसके वाहन तोड़फोड़ दिए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

कोतवाली डीएसपी ने इस मामले में बताया कि पीड़िता के परिवार की ओर से पहले मामले को अपने में सुलझाने की कोशिश किया।जब मामला आगे बढ़ा तब पुलिस को जानकारी दी है।पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत कार्यवाही में जुट गई।आरोपी फरार हो गया है।पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तारी में जुटी है।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्यवाई शुरू कर दी है।

आरोपी एक राजनीति पार्टी से भी जुड़ा हुआ है,पूर्व में भी पुलिस उसे दे चुकी है चेतावनी

मिली जानकारी अनुसार आरोपी एक राजनीति पार्टी से भी जुड़ा हुआ है।उसके पूर्व की रिकार्ड ठीक नहीं रहा है। कई बार आरोपी अरविंद को पुलिस ने चेतावनी दी थी कि वह गलत काम नहीं करे। इसके बाद भी वह सुधरा नहीं और इलाके में गलत कामों में लगा रहा। अब पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।